ब्रेकिंग

थानेदार बदल गए पर नही बदले सिरगिट्टी क्षेत्र के हालत, फिर भाजपा नेता के बेटे पर मारपीट और पथराव से आक्रोश, एसपी से की शिकायत

Spread the love

बिलासपुर . थानेदार बदल गए पर सिरगिट्टी के हालात नही बदले। युवकों के एक गुट ने फिर बीजेपी नेता के बेटे से साथ जमकर मारपीट की इतना ही नही इन युवकों ने पथराव कर वाहनों में भी तोड़फोड़ की जिसका CCTV फूटेज सामने आया है। क्षेत्रवासियों ने एसपी से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गायत्री मनोज दुबे के बेटे कृष्णा दुबे के साथ युवकों के गुट ने जमकर मारपीट की और मोहल्ले में हंगामा मचाया। बताया जा रहा है, कृष्णा दुबे घर पर था। इसी दौरान कुछ युवक हांथ में ईंट पत्थर लेकर मोहल्ले में हंगामा मचा रहे थे। मना करने पर युवकों ने कृष्णा से मारपीट की। इतना ही नही इस युवकों ने ईंट पत्थर से हमला कर वहां रखे वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पूरे घटना का CCTV फूटेज भी सामने आया है।इस वारदात सेआक्रोशित मोहल्लेवासियो ने घटना में बाहरी युवकों के शामिल होने की आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है, क्षेत्र में जैविक खाद के मार्केटिंग के नाम पर बड़ी संख्या में बाहरी युवक आते जाते हैं और अस्थाई रूप से निवास करते हैं।

जो आए दिन इस तरह उत्पात मचाकर हंगामा करते हैं। जिससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *