ब्रेकिंग

हड़ताल का दिखा असर 15 नही अब 17 नवम्बर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कृषि, खाद्य, राजस्व और सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को दी गई जिम्मेदारी

Spread the love


0 प्रशिक्षण शिविर में सिखाये गए धान खरीदी के गुर


0 चारो विभाग के कर्मचारी टेंशन में

बिलासपुर । 15 नही अब 17 नवम्बर से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी। दरअसल 15 को शनिवार और 16 को रविवार इसलिए 17 नवम्बर से खरीदी तय की गई है। वही कलेक्टर ने समिति कर्मचारियों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल के कारण
राजस्व, कृषि, खाद्य और सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक, धान खरीदी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपकर खरीदी प्रक्रिया जारी रखने निर्देश दिए है।

इसके लिए नए कर्मचारियों को धान खरीदी का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कर्मचारियों को खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ करने हिदायत दी कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न इसका ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों पर समुचित व्यवस्था बनाने और, बारदाना, वजन, केंद्र की सफाई, किसानों को टोकन जारी करने जानकारी दी, साथ ही भुगतान की प्रक्रिया को भी बताया। प्रशिक्षण में खाद्य नियंत्रक अमृत कुजुर, डीएमओ, सहायक खाद्य अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक, संस्था प्रबंधक, पर्यवेक्षक मौजूद थे।

संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *