
बिलासपुर/ शहर और अंचल के युवा मुंबई के फिल्मी दुनिया और सीरियल्स में धमाल मचा रहे। शहर के गंगानगर निवासी शिक्षक विजय पाण्डेय और शिक्षिका शकुंतला देवी के पुत्र उभरते अभिनेता अभ्युदय पाण्डेय को मुंबई जुहू के प्रतिष्ठित होटल द नाइंस में आयोजित कुकू टीवी अवार्ड्स 2025 के बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

एक्टर अभ्युदय मूलरूप से बेलतरा क्षेत्र के ग्राम डंगनिया निवासी स्वर्गीय पंडित राधेश्याम के पोते है, वे डंगनिया के प्रतिष्ठित रामलीला में राजा दशरथ का किरदार निभाते थे। विरासत में मिले अभिनय को एकटर अभ्युदय पाण्डेय ने अपने टीवी सीरियल में बखूबी निभाया, यह उपलब्धि खास इसलिए भी रही क्योंकि अभ्युदय पांडे ने केवल एक ही सीरीज़ के जरिए बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया। उनकी यह अवार्ड विनिंग सीरीज़ “Revenge of the Fake Boyfriend” रही, जिसमें उन्होंने रजत वर्मा का दमदार किरदार निभाया और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब सराहना बटोरी।

इसके अलावा अभ्युदय पांडे छोटे पर्दे पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वे ज़ी टीवी सीरियल के लोकप्रिय शो “हमारा परिवार” में लीड हीरो के रूप में नजर आ चुके हैं।

समारोह में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
इस खास मौके पर उभरते हुए अभिनेता अभ्युदय पांडे को उनकी शानदार अभिनय क्षमता के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ज़ाकिर हुसैन के हाथों मिला। ज़ाकिर हुसैन ने सार्कार, पान सिंह तोमर और फर्जी जैसी चर्चित फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से अलग पहचान बनाई है, ऐसे में उनके हाथों यह अवार्ड मिलना अभ्युदय के लिए बेहद खास रहा।

कार्यक्रम में टीवी और फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें अनुप सोनी, बालिका वधू फेम अविका गोरे, और लोकप्रिय अभिनेता सुधांशु पांडे शामिल थे। सभी ने विजेताओं को बधाई दी और आयोजन की भव्यता की सराहना की।
कुकू टीवी ने अब तक 1000 से अधिक वेब सीरीज़ का निर्माण किया है, लेकिन कुल मिलाकर, कुकू टीवी अवार्ड्स 2025 न केवल नए टैलेंट के सम्मान का मंच बना, बल्कि अभ्युदय पांडे के करियर में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में भी दर्ज हो गया।
अभ्युदय ने अपने कला के दम पर समूचे छत्तीसगढ़ और पाण्डेय परिवार का नाम रोशन किया है। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

