0 12 लेखनक फ्लैट और 20 लाख की जमीन खरीद ली
0राजधानी रायपुर के रवि इंटरप्राइजेज से आता था नशे का सामान
0 इंटरप्राइजेज का संचालक भी पकड़ा गया


बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस ने 1 साल में करोडो का लेनदेन उजागर होने के बाद पकड़े गए नशे के सौदागर मिनीबस्ती जरहभाटा की
गिन्नी उर्फ गोदावरी जांगड़े की 35 लाख रुपए की संपत्ति को जप्त करने का दावा किया है। एसपी रजनेश सिंह ने पूरे मामले की जानकारी बिलासा गुड़ी में मीडिया के समक्ष दी।

एसपी श्री सिंह ने बताया कि गिन्नी के द्वारा विभिन्न इलाकों में जमीन मकान खरीदने की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग व रजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी ली गिनतो पता चला कि गिन्नी ने जून 2023 में अमेरी हाफा रोड पर 12 लाख रुपए में श्यामा रेसीडेन्सी में 307 नम्बर का फ्लेट गत 1 मार्च 2024 को 20 लाख रुपये में सकरी हाफा रोड पर 1785 वर्गफुट भूमि और आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस से 2 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी ली है। जांच में ये सारी सम्पत्तियां गिन्नी के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की बिकी से अर्जित करना पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सभी को जप्त कर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEMA COURT MUMBAI को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजना बताया है।

क्या कर रही थी क्षेत्र की पुलिस
एसपी खुद बता ये बता रहे कि आयकर विभाग से पुष्टि कर ली गई है,आरोपी महिला ने ये पूरी संपत्ति नशे की दवा और इंजेक्शन बेचकर ही कमाई है। वह कई सालों से नशे का कारोबार कर रही थी और सैकड़ों युवाओं को नशे में डुबोकर बर्बाद कर चुकी है। सवाल यह उठ रहा किं आख़िर क्षेत्र की पुलिस कर क्या रही थी। क्या उन जिम्मेदार थानेदारों और बीट प्रभारी पर कोई कार्रवाई की जाएगी। जिन्होंने गिन्नी को इतना बड़ा नशे का कारोबारी बना डाला।
ऐसे सामने आया था मामला
दरअसल करीब 2 माह पूर्व गत 21 अक्टूबर 2024 को रात पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मिनी बस्ती जरहाभाठा में रहने वाली सृष्टि कुर्रे को नशीली दवाई रेक्सोजेसिक बुफोनार्फिन और 150 नग नशीला इंजेक्शन के साथ पकड़ा जांच मे पता चला कि सृष्टि, गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी के साथ नशे का कारोबार करती है। तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में END-TO-END एवं FINANCIAL INVESTIGATION के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निर्देश दिए।
उनने भी मुँह फाड़ लिया
जब गिन्नी के करोड़ो के लेनदेन और इतने भारी भरकम सम्पत्तियों का पता चला तो उससे झटका लेने वाले स्टाफ ने भी मुँह फाड़ लिया।
रायपुरिया भी पकड़ा गया
आरोपी कल्पना और सृष्टि ने पूछताछ में गिन्नी से नशीली दवा खरीदने और गिन्नी से पूछताछ में राजधानी रायपुर के रवि इंटरप्राईसेज से दवाइया खरीदकर लाने का पता चलने पर पुलिस ने रवि इंटरप्राईजेस के संचालक रवि मरकाम को भी गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो नशे के इस अवैध कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्ता के संबंध में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रायपुर से संमनवय स्थापित कर विवेचना की जा रही हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 8, 2026प्रशासन के स्वच्छता अभियान के दावे की वाट लगा रहे सरकारी शराब दुकान, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच के चिथड़ों से अटे पड़े है परिसर, प्लास्टिक बोतल से और कई गुना बढ़ जाएगा प्लास्टिक कचरा…
UncategorizedMay 8, 2026सुशासन तिहार के मंच से पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा “चप्पल से मारने” की बात से पब्लिक ने पीटी ताली,… इधर बिफरे पटवारी संघ ने जताया विरोध, दी तिहार के बहिष्कार की चेतावनी…
UncategorizedMay 7, 2026संगठन में बढ़ा मनीष का कद मिला भाजपा दक्षिण मंडल के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी, जिला – शहर में की गई नियुक्तियों की सूची जारी..
UncategorizedMay 7, 2026चर्चित बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट ने निगम कमिश्नर से जवाब – तलब कर एफिडेविड प्रस्तुत करने दिये निर्देश, कहा पूरे शहर भर में अवैध निर्माण क्या कर रहे आप…

