

बिलासपुर / न्यायधानी बिलासपुर में जमीनों का झगड़ा झमाझम मचा है। अब इमलीपारा के रवि यादव ने पूर्व महापौर किशोर राय, सिविल लाइन पुलिस और राजस्व अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए मंगलवार 24 मार्च को कलेक्टर जनदर्शन में न्याय की गुहार लगाने और इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी है।
पेशे से विद्युत ठेकेदार रवि ने पूर्व मेयर पर अपने राजनैतिक रसूख से राजस्व अफसरो से मिली भगत कर उसके पैतृक संपत्ति का फर्जी दस्तावेज बनवाकर बल पूर्वक उसके निजी सम्पत्ति को हड़पने गत 18 मार्च को अपने भाइयों और करीबियों के साथ बलपूर्वक घर घुसकर तोड़फोड़ करने और उसके मकान को निजी एक्सीवेटर से तोड़वाने की बात कही। रवि ने पूर्व मेयर और उनके साथ आये लोगो द्वारा उसकी ब्रेन हेमरेज से पीड़ित पत्नी से झूमाझटकी और धक्का मुक्की से उसकी हालत बिगड़ने के भी आरोप लगाया है। वही तहसीलदार के आदेश और मौके पर मचकुरी की मौजूदगी के सवाल पर उनका कहना है कि आदेश में जब रिक्त भूमि का अधिपत्य सौंपने कहा गया है तो फिर मकान को निजी एक्सीवेटर लगाकर क्यो ढहाया गया। आदेश में तो खाली भूमि का उन्नलेख है,

वही सिविल लाइन पुलिस पर उसकी बीमार गम्भीर पत्नी और दहशतजदा बच्चों को जबरिया एम्बुलेंस भेजकर पहले हॉस्पिटल भेजने फिर उसके द्वारा रिपोर्ट लिखाने थाना जाने पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा उसकी रिपोर्ट लिखने के बजाय उल्टे खुद को सुबह से रात तक हड़काकर बिठाने का आरोप भी लगाया है।
सामान गायब
पीड़ित रवि ने उसके घर से करीब 7- 8 लाख का सामान गायब होने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आखिर उसके घर का सामान गया कहां।
और पूर्व मेयर पर गोली चलवाने संदेह
इतना ही नही पीड़ित बिजली ठेकेदार रवि ने पूर्व मेयर किशोर राय पर सन 2010 में भारतमाता स्कूल के पास खुद पर गोली चलवाने का सन्देह भी जताया है…
000
राजस्व न्यायालय के आदेश पर मचकुरी की मौजूदगी में कार्रवाई के दौरान उपद्रव करने की शिकायत पर रवि यादव को थाना लाकर उसके खिलाफ प्रतिबन्धक कार्रवाई की गई है।
सुम्मत राम साहू
टीआई, थाना सिविल लाइन
0000
मैं मौके पर गया ही नही, और रवि के आरोपो पर कुछ कहना उचित नही समझता, वह लंबे समय से सोशल मीडिया में मेरे खिलाफ अनर्गल लिखकर मेरी छवि खराब कर रहा। पुलिस थाने में लिखित शिकायत भी कर चुका हूँ, जहा तक जमीन का सवाल है लंबी न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद राजस्व न्यायालय द्वारा पक्ष में फैसला और मोहलत देने के बाद न्यायालय के आदेश पर मचकूरी की मौजूदगी में कार्रवाई कर मुझे जमीन का आधिपत्य दिया गया है।
किशोर राय पूर्व महापौर, भाजपा



