

बिलासपुर/ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक राशन विक्रेता संघ की बैठक में सन्गठन के विस्तार, मजबूती और सदस्यों के समस्याओं के समाधान समेत अन्य मुद्दों को लेकर संवाद किया गया। साथ ही यह यह भरोसा दिलाया गया कि संगठन हर परिस्थिति में अपने साथियों के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही गोविंद साहू को कोटा ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन का कार्यभार सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष एवं जिला महासचिव रवि परियानी व मनीष टंडन के नेतृत्व में कोटा ब्लॉक में आयोजित इस महती बैठक मे संगठन की मजबूती, विस्तार एवं जमीनी स्तर पर कार्यों को और प्रभावी बनाने चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान हेतु ठोस कदम उठाने का आश्वासन और भरोसा दिलाया गया कि संगठन हर परिस्थिति में अपने साथियों के साथ खड़ा रहेगा।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
इसी दौरान सर्वसम्मति से गोविंद साहू को कोटा ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें गया एवं उन्हें संगठन का कार्यभार सौंपा गया। नए ब्लॉक अध्यक्ष ने संगठन हित में निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही
कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय एवं एकजुटता बनाए रखने सन्देश दिया गया कि हम सब एक है।



