ब्रेकिंग

शांति के टापू छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल, अब सक्ती में नकापोश बाइक सवारों ने घर घूस युवती पर बरसाई दनादन गोली – मौत

Spread the love

बिलासपुर/ सक्ति / शांति का टापू कहलाने वाले छत्तीसगढ़ में जेल, थाने के लॉकअप, और सडक से लेकर घर तक कही भी आमआदमी सेफ नही है। अब सक्ती जिले से शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने 25 वर्षीय युवती की घर घुस गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का है माहौल हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। वह पिछले चार वर्षों से पंजाब के एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और कुछ समय के लिए अपने गांव आई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे

मोटरसाइकिल सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। बताया जा रहा कि नकाबपोश बाइक सवार दो में एक आरोपी बाइक से उतरकर सीधे घर घुस गया, उसका दूसरा साथी बाहर बाइक में खड़ा बाइक स्टार्ट थी । घर के घुसे आरोपी ने परिवार के सदस्यों से पूर्णिमा के बारे में पूछा तो पूर्णिमा अपने कमरे से निकलकर जैसे ही बाहर आई, आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।अचानक हुई गोलीबारी से घर और आसपास के लोग घबरा गए। गोलियां पूर्णिमा के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर अपनी बाइक से फरार हो चुके थे। आंगन में खून से लथपथ पड़ी पूर्णिमा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों और मृतका के बीच किसी प्रकार का पुराना विवाद, व्यक्तिगत रंजिश या अन्य कोई कारण तो नहीं था। जांच टीम हर संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में नाकाबंदी कर दी है। मुख्य मार्गों और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी कर दबिश दी जा रही। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने बेहद करीब से युवती पर तीन राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने दावा किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *