

0 बस कहा नोटिस- नोटिस कोई कार्रवाई नही ये कैसी सांठगांठ…

0 अगली सुनवाई सोमवार को…
बिलासपुर/ हाईकोर्ट ने न्यायधानी के बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण पर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर से अवैध निर्माण पर जवाब- तलब कर एफिडेविड प्रस्तुत करने निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
हाईकोर्ट ने निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे से जवाब मांगा है कि अवैध निर्माण पर अभी तक आपने क्या एक्शन लिया।

हाईकोर्ट ने निगम प्रशासन की कार्यशैली पर तल्खी जताई कि बिलासपुर में आये दिन अवैध निर्माण की खबरे आ रही है, आप क्या कर रहे, उन्होंने टिप्पणी की कि आपस मे सांठगांठ कर नोटिस- नोटिस के अलावा आज तक क्या किया, कार्रवाई क्यो नही की।
याचिकाकर्ता व्यवसायी मनीष अग्रवाल की ओर से निगम के खिलाफ पैरवी अधिवक्ता हर्षमंदर रस्तोगी ने की…



