

बिलासपुर। बंगाल समेत 5 राज्यो के चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर शहर जिले के विभिन्न मंडलों में संगठन प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नियुक्ति की घोषणा कर दी है। युवाओं के बीच लोकप्रिय युवा नेता व पूर्व एल्डरमेन मनीष अग्रवाल को मंडल संगठन प्रभारी बनाया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव की सहमति से जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने इन नियुक्तियो की घोषणा की है।



पिछले कई वर्षों से वे पार्टी की गतिविधियों, बूथ स्तर के नेटवर्क, कार्यकर्ता संवाद और कार्यक्रमों के संचालन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। यही वजह है कि संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए अहम दायित्व सौंपा है।



