ब्रेकिंग

सुशासन तिहार के मंच से पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा “चप्पल से मारने” की बात से पब्लिक ने पीटी ताली,… इधर बिफरे पटवारी संघ ने जताया विरोध, दी तिहार के बहिष्कार की चेतावनी…

Spread the love

0 विधायक के बिगड़े बोल के खिलाफ लामबंद हुआ पटवारी संघ

0 संघ ने खोला विधायक के खिलाफ मोर्चा कहा सार्वजनिक अपमान बर्दाश्त नहीं

बिलासपुर/ सुशासन तिहार आ बला पकड़ गला साबित हो रहा।जगह – जगह से फजीहत भरी खबरों के बीच अब गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान कलेक्टर की मौजूदगी में विधायक रोहित साहू के पटवारी के खिलाफ बिगड़े बोल ने नया बखेड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल विधायक के बिगड़े बोल वाले वायरल वीडियो से बिफरे
पटवारी संघ ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कर्मचारियों का सार्वजनिक अपमान बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी जारी की है। जिससे विवाद गहरा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक मंच से भाषण के दौरान एक ग्रामीण की मौखिक शिकायत पर पटवारी पर जमकर भड़कते हुए पूछा कि कौन है- कौन है पटवारी उसका नाम बताइये दर्शकदीर्धा से जैसे ही किसी ने पटवारी का नाम बताया
विधायक ने काम के एवज में ग्रामीण से 40 हजार मांगने वाले पटवारी को तत्काल हटाने कलेक्टर को निर्देश दिए तो जमकर तालिया भी बजी उन्होंने पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कथित तौर पर “चप्पल से मारने” जैसी बात कह डाली। विधायक के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों और राजस्व अमले में खलबली मच गई।
पटवारी संघ ने विधायक के बयान का विरोध जताते हुए
इसे कर्मचारियों की गरिमा पर हमला बताते हुए लिखित ज्ञापन जारी कर विधायक के बयान की कड़ी निंदा की । साथ ही सुशासन तिहार 2026 के बहिष्कार की चेतावनी भी दी। जारी बयान में संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक मंच से कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कर्मचारियों के सम्मान और मनोबल को ठेस पहुंची है।
वायरल वीडियो गत 5 मई को आयोजित जनसभा का बताया जा रहा। वायरल वीडियो, बढ़ते विरोध और इसको लेकर मचे बवाल और सियासत ऐंन सुशासन तिहार के बीच सरकार की टेंशन बढ़ा दी है, इस सन्देश के बाद अगर हालात बिगड़े तो मामला और गरमा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *