ब्रेकिंग

लालबहादुर शास्त्री सेजस स्कूल मे लाटरी पद्धति से की गई प्रवेश प्रक्रिया, 39 सीटों के लिए 450 से अधिक आवेदकों ने किया था आवेदन…

Spread the love

बिलासपुर/ सेजस स्कूलो में नए शिक्षण सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को लालबहादुर शास्त्री स्कूल में लाटरी पद्धत्ति से एडमिशन की प्रक्रिया की गई।

इस दौरान प्रवेश के लिए प्रतीक्षारत बच्चों के पालक, बच्चे और शाला विकास समिति के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बच्चों के हाथों यूकेजी से लेकर कक्षा 8 वी तक हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश के लिए लॉटरी निकलवाकर प्रवेश की प्रक्रिया की गई।

बताया गया कि हिंदी मीडियम में तो सीट से कम आवेदन आये जबकि इंग्लिश मीडियम में 39 सीटों के लिए 450 आवेदन आये जिसके चलते लाटरी के जरिये प्रवेश की प्रक्रिया की गई।
लाला लाजपतराय सेजस स्कूल के लिए मंगलवार को प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।

अनामिका तिवारी, नोडल अधिकारी व प्रिंसिपल सेजस लाला लाजपतराय स्कूल
बीके चौकसे, प्रिंसिपल सेजस लालबहादुर शास्त्री स्कूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *