ब्रेकिंग

सिम्स हॉस्पिटल में एक्सरे के बदले मांगे 600 रुपए नहीं दिए तो बढ़ा दी डेट,शिकायत पहुंचते ही डॉ लखन सिंह का बड़ा एक्शन,बोले मरीजों से वसुली करने वाले की अब खैर नहीं,होगी सीधी कार्रवाई…

Spread the love

बिलासपुर,,,, के सिम्स अस्पताल में एक्स-रे और दवा के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आ गया है। कश्यप कॉलोनी निवासी अमर कश्यप ने आरोप लगाया है कि वे अपने भाई अमन का इलाज कराने सिम्स पहुंचे थे, जहां एक्स-रे विभाग में तैनात अमित नामक कर्मचारी ने जांच और दवा उपलब्ध कराने के बदले 600 रुपये की मांग की। पीड़ित के अनुसार कर्मचारी ने कहा कि अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं,

लेकिन पैसे देने पर तुरंत एक्स-रे और दवा का इंतजाम कर दिया जाएगा।
अमर कश्यप का आरोप है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर उन्हें 13 तारीख की अगली डेट दे दी गई और दवाएं बाहर से खरीदने को कहा गया। इससे परेशान होकर उन्होंने अस्पताल की सुपरिटेंडेंट गरिमा मैम और अधीक्षक डॉ. लखन सिंह को लिखित शिकायत सौंपी। पीड़ित ने कहा कि सरकारी अस्पताल में गरीब मरीजों से इस तरह पैसे मांगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह मरीजों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
मामले की शिकायत मिलते ही अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल परिसर में इलाज या जांच के बदले किसी भी प्रकार का लेनदेन पूरी तरह प्रतिबंधित है और मरीजों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित कर्मचारी की पहचान कर उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।


अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि यदि कोई कर्मचारी इलाज या जांच के नाम पर पैसे मांगता है तो उसकी शिकायत सीधे अधिकारियों से करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारी पर तत्काल सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *