
रायपुर। बिलासपुर/ सांसद बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर के आरंग के ‘सुशासन तिहार’ के एक भड़कने वाले वीडियो से पूरे प्रदेश भर में तहलका मच गया है। तेजतर्रार और जननेता के रूप में चर्चिय सांसद ने नायब तहसीलदार की भरी सभा मे जनता के सामने क्लास लगाकर पूछा कि “जनता से किसको पैसे देने की बात करते हो?


सांसद जी को कितना पैसा दिए जो जनता को बोलते हो?” उनके तेवर से अफसरो और जनसमूह के बीच खलबली मच गई। तब और हलवा टाइट हो गया जब उन्होंने मौके पर मौजूद अतिरिक्त कलेक्टर और एसडीएम को नायब तहसीलदार कार्यालय में लंबित सभी राजस्व प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा कर 3 दिन के भीतर इसकी विस्तृत रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करने निर्देश दिए। दर्शकदीर्धा से कमेंट्स आये और जमकर तालियाँ भी बजी।
सांसद श्री अग्रवाल शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ में पहुचे थे। ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों से भड़के सांसद ने पूछा कि समोदा के नायब तहसीलदार कौन है। उन्होंने नायब तहसीलदार
गजानंद सिदार को मंच पर पब्लिक के सामने खड़ा कर जमकर क्लास लगाई।

पूछा क्या आपका अभिनन्दन करें
सांसद ने नायब तहसीलदार को मंच पर तलब किया और उन्हें शिकायतों का पुलिंदा दिखाते हुए कहा कि सर्वाधिक शिकायते आपके खिलाफ आई है। बताइये क्या आपका अभिनन्दन करे पब्लिक ने जमकर तालियां पीटी,
उन्होंने अधिकारी को कामकाज सुधारने और जनता के प्रति व्यवहार ठीक करने की नसीहत दी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026तू न सम्हाले तो हमे कौन…! मामला राष्ट्रीय पर्व के दौरान नगर विधायक के समर्थकों के अपमान का, मामले में अब तक पार्टी – संगठन किसी ने नही लिया संज्ञान…? उठ रहे सवाल…
UncategorizedAugust 18, 2026सेंट्रल जेल के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भी हुआ मुन्नी की तरह बदनाम, चौकीदार की हत्या से उबरे नही अब स्वतंत्रता दिवस के दिन लाये गए दुष्कर्म के आरोपी किशोर की वॉशरूम में फंदे पर लटकती मिली लाश…!
UncategorizedAugust 18, 2026नागपंचमी के साथ ही श्री व्यंकटेश मंदिर में झूला महोत्सव की धूम, झूले पर विराजे श्रीभगवान रोज सजाई जा रही आकर्षक झांकियां…
UncategorizedAugust 18, 2026झोलापति नही छत्तीसगढ़ को चाहिए थलापति, निजी अस्पतालों में लाश को बंधक बनाने, मरीज की मौत के बाद 18 घण्टे की चिकित्सा के पौने 5 लाख के बिल और लापरवाही को लेकर पनप रहा जनाक्रोश…



