ब्रेकिंग

रेलवे स्टेशन से निकलीं ‘गांजा क्वीन’, सीपत रोड पर पुलिस ने रोकी ऑटो, 90 किलो माल बरामद, 8 महिलाएं गिरफ्तार; बोरियों और कपड़ों में छिपाकर चल रहा था करोड़ों के नशे का खेल, पुलिस पूछताछ में खुलेंगे तस्करी नेटवर्क के बड़े राज…

Spread the love

बिलासपुर,,,, पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका चौकी पुलिस और A.C.C.U टीम ने संयुक्त रूप से की… पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी…! कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से दो इलेक्ट्रिक ऑटो में कुछ महिलाएं भारी मात्रा में गांजा लेकर सीपत की तरफ जा रही हैं! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सीपत रोड स्थित एक सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी कर दोनों ऑटो को रोक लिया…
तलाशी लेने पर पुलिस को प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया गांजा मिला… कुल 86 पैकेट बरामद किए गए… जिन्हें खाकी टेप से पैक किया गया था… जब्त गांजे का कुल वजन लगभग 90 किलो बताया गया है! जिसकी बाजार कीमत करीब 46 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है! पुलिस ने मौके से दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त कर लिए हैं!


गिरफ्तार सभी महिलाएं ग्राम मटियारी और थाना सीपत क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं! आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है! पुलिस अब महिलाओं से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है! कि गांजा कहां से लाया गया था…! और इसे किस जगह सप्लाई किया जाना था…! साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है! एएसपी शहर पंकज कुमार पटेल ने बताया कि बिलासपुर पुलिस लगातार मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है! और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी…!

बाइट,,, पंकज पटेल ASP शहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *