

बिलासपुर / शहर का दायरा बढ़ने के बाद दावे के विपरीत बदहाली ने एक बार फिर अरपापार को पृथक नगर निगम बनाने की माँग को हवा दे दी है।
नागरिक सुरक्षा मंच ने इसके लिए मोर्चा खोलते हुए क्षेत्र के नागरिकों के साथ गुरुवार 25 मई को धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।


मंच के संयोजक अमित तिवारी ने बताया कि वे गुरुवार शाम 5 बजे सीपत चौक में नागरिक सुरक्षा मंच एवम् अरपापार के विभिन्न सामाजिक/व्यापारिक संगठनों व नागरिकों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। श्री तिवारी ने कहा कि वे पिछले तीस वर्षों से नागरिक सुरक्षा मंच के बैनर तले इस माँग को लेकर संघर्ष कर रहे है। पर सरकार एवम् स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते नये नगर के तौर पर विकसित हो रहे इस क्षेत्र के विकास को सुनियोजित तरीके से कुछ तथाकथित नेताओ द्वारा रोकने का
कुत्सित प्रयास किया जा रहा है , जिसका कड़ा विरोध अरपापार के नागरिकों द्वारा किया जायेगा



