ब्रेकिंग

सहकारिता मंत्रालय के स्थापना की 5 वी वर्षगांठ पर 8 दिवसीय आयोजन 29 से, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने दी दिनवार कार्यक्रमो की जानकारी…

Spread the love

0 कहा  ये औपचारिक आयोजन  नही, कृषि से देश के अर्थतंत्र को मजबूत बनाने संकल्प है

0 कहा किसान, गांव, गरीब और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने महती योजनाओ पर करेंगे काम

बिलासपुर । सहकारिता मंत्रालय के स्थापना की 5 वी वर्षगांठ पर 29 जून से 6 जुलाई तक 8 दिवसीय सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन की जानकारी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह और छत्तीसगढ़ लघु वनोपज निगम के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में मीडिया के समक्ष साझा की।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि सहकारिता सप्ताह औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के ग्रामीण और कृषि आधारित अर्थतंत्र को मजबूत बनाने के राष्ट्रीय संकल्प का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्राथमिक कृषि साख समितियों को बहुउद्देशीय संस्थाओं के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। सदस्यता विस्तार, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, किसानों को बेहतर सुविधाएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव देशभर के सहकारी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।
वही छत्तीसगढ़ लघु वनोपज निगम के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि सहकारिता सप्ताह का उद्देश्य आम लोगों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ना, सहकारिता की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में सहभागिता की भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने बताया कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत 29 जून को प्राथमिक कृषि साख समितियों में सहकारी ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान के साथ इस आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा। इज़के बाद 6 जुलाई तक होने वाले विविध आयोजनो की जानकारी दी।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मीडिया संयोजक प्रणव शर्मा समदरिया, जिला सहकारी बैंक के सीईओ प्रभात मिश्रा, शैलू गोरख, यश देवांगन सहित बैंक एवं सहकारिता विभाग के अनेक अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *