ब्रेकिंग

बीपीसीएल के कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे बेलतरा विधायक सुशांत, बिना कार्ययोजना बेतरतीब काम को लेकर भड़के, कलेक्टर को कॉल कर दिए प्लानिंग प्रस्तुत करने पर आगे काम कराने निर्देश…

Spread the love

बिलासपुर/ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मंगलवार को कछार के बीपीसीएल प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बिना प्लानिंग कराये जा रहे कार्य पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर को कॉल कर निर्देश दिया कि कम्पनी के अफसर जब तक प्रॉपर प्लानिंग बनाकर काम नही करते उन्हें काम न करने दे।
बेलतरा विधायक श्री शुक्ला ने बीपीसीएल के अफसरो को बिना कार्ययोजना कराये जा रहे काम को लेकर जमकर नाराजगी जताई, उन्होंने अफसरो को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि आपका क्या है आप यहां से काम समेटकर चले जायेंगे रहना हमे है हमे भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कम्पनी के अफसरो से पूछा कि8 आखिर आप लोग करना क्या चाहते है क्योंकि आपके पास कोई प्लानिंग तो है नहो, उन्होंने मौके से ही कलेक्टर संजय अग्रवाल से जवाब-तलब करते हुए कहा कि कलेक्टर साहब सेंट्रल गवर्नमेंट की योजना है, आपको भी पता है कि पैसा आता कैसे है, उन्होंने कलेक्टर को ताकीद की कि जब तक कम्पनी के अफसर और इंजीनियर फूल प्रूफड विधिवत कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत न करे इन्हें काम न करने दे।

कहा खोद डाले तालाब,  कल कोई डूबा तो कौन जिम्मेदार

विधायक श्री शुक्ला ने सेंदरी तालाब गहरीकरण को लेकर सवाल उठाए कि किस आधार पर तालाब की बेतरतीब खुदाई कराई गई। किसके आदेश पर तालाब को बराबर खुदवाने के बजाय बेतरतीब ढंग से खुदवाया गया है। कही डिपरा तो कही दहरा गड्ढा है, ऐसे में यदि किसी की डूबने से मौत होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *