ब्रेकिंग

नगर निगम के एमआईसी टेंडर घूसकांड को लेकर मचा घमासान, मेयर ने कहा जांच कर कार्रवाई की जाएगी, निगम प्रशासन ने कर्मचारी को किया निलंबित…

Spread the love

बिलासपुर/ पूर्व महापौर रामशरण यादव के 1 करोड़ 15 लाख एमआईसी कांड को लेकर घमासान मच गया है। पूर्व मेयर जहाँ अपने पर लगे आरोपो पर यह कहकर नकार रहे कि जमीन बिकी ही नही तो लेनदेन की बात कहां सम्भव है। वही भाजपा की ओर से वर्तमान मेयर पूजा विधानी ने इसे कांग्रेस का चरित्र बता जांच और कार्रवाई की बात कही है। इधर खबर के वायरल होने के चंद घण्टे बाद निगम प्रशासन ने पूर्व संपदा प्रभारी व वर्तमान जनगणना शाखा प्रभारी को निलबित कर दिया है। जारी निलंबन आदेश में जनगणना शाखा प्रभारी राजेश देवांगन को सोशल मीडिया में बयान देकर निगम प्रशासन की छबि खराब करने का उल्लेख है। इधर मीडिया में प्रसारित खबर को लेकर चर्चा रही कि अब तक संसद में पैसा लेकर सवाल पूछने का वाकया सुने थे, अब लेनदेन कर जैसा कि आरोप है डहूरा (नकदी) लेकर नगर निगम की एमआईसी में टेंडर भी पास कराया जाता है ये फार्मूला भी बाहर आ गया, वैसे ये कोई नई बात नही है अपने और करीबियों को लाभ पहुचाने कैसे निजी कालोनियों में सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाओं का कागजी राकेट चलाया जाता है ये भी शहरवासियों ने देखा और सुना भी।

अब आगे क्या होगा…?

पूर्व मेयर की माने तो उन्हें फसाने के लिए ये झूठा षड्यंत्र रचा गया है, निगम प्रशासन ने
इस मामले में मीडिया में बयान
देकर निगम प्रशासन की छबि खराब करने पर सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी। वर्तमान मेयर पूजा विधानी ने भी जांच और कार्रवाई की जरूरत बताई, कांग्रेस पर ग़म्भीर आरोप लगाए ,,, पर आगे इस मामले में होगा क्या ये अहम सवाल है।


00000

पूजा विधानी, मेयर नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *