
बिलासपुर,,, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय का घेराव कर जिले के निजी स्कूलों की कथित मनमानी एवं शिक्षा विभाग की निष्क्रियता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया… प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ता अधिकारियों के लिए पॉवर के चश्मा एवं चूड़ियां लेकर पहुंचे और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की…


NSUI ने बताया कि एस.एस. पब्लिक स्कूल, केपीएस ग्रुप, अचीवर्स स्कूल सहित जिले के कई निजी विद्यालयों के विरुद्ध पूर्व में गंभीर शिकायतें प्रस्तुत की गई थीं… इन शिकायतों में अभिभावकों को एक ही दुकान से यूनिफॉर्म एवं किताबें खरीदने के लिए मजबूर करना, निर्धारित नियमों के विपरीत अतिरिक्त शुल्क एवं टर्म फीस की वसूली, शिक्षा विभाग के नियमों का उल्लंघन तथा अन्य वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था… इसके बावजूद अब तक किसी भी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है!

प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं! कि कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों अथवा अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से यूनिफॉर्म, किताबें या अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता… इसके बावजूद बिलासपुर जिले में कई निजी स्कूल खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं! और शिक्षा विभाग मूकदर्शक बना हुआ है!

उन्होंने आरोप लगाया कि खमतराई स्थित एस.एस. पब्लिक स्कूल सहित अन्य निजी विद्यालयों के खिलाफ कई बार शिकायतें दिए जाने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा अब तक न तो निष्पक्ष जांच की गई… और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई… इसी के विरोध में NSUI कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से चश्मा लेकर पहुंचे ताकि अधिकारियों को “सच्चाई दिखाई दे.. तथा चूड़ियां भेंट कर विभाग की निष्क्रियता के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया… रंजेश सिंह ने बताया कि एस.एस पब्लिक स्कूल कैंपस जे अंदर ही कॉपी बुक और यूनिफॉर्म बेच रहा है! 12 महीने का फीस वसूली का रहा है! और हर वर्ष एक्टिविटी फीस के नाम पर प्रत्येक वर्ष वार्षिक फीस वसूली रहा है! सतह ही 10 तारीख तक फीस नहीं पटाने पर 10 रूपये प्रत्येक दिवस के हिसाब से पेनल्टी वसूली जा रही है! नियम विरूद्ध प्राइवेट पब्लिकेशन कि बुक,स्कूल ऊपर किराये पर चल रहा है! मैदान का भी आभाव है! फिर भी शिक्षा विभाग आंख बंद करके बैठी है! तो लगा विभाग को दिखाई नहीं देता इस लिए पॉवर के चश्मे और अगर दिखाए देता है! तो कार्यवाही करने में सक्षम नहीं है! तो चूड़ी भेट किये है! जिससे उनकी विफलता सुनिश्चित हो जाये….

NSUI ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्मरण-पत्र सौंपते हुए मांग की कि सभी शिकायतों की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए… निजी स्कूलों द्वारा की जा रही अवैध शुल्क वसूली एवं नियम विरुद्ध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषी स्कूल प्रबंधन और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए…
NSUI ने चेतावनी दी… कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई… तो संगठन छात्रों एवं अभिभावकों के हित में आंदोलन को और उग्र करेगा तथा जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा…
हमने निजी स्कूलों की मनमानी और शिक्षा विभाग की निष्क्रियता के खिलाफ कई बार शिकायतें की हैं! लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई… सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अभिभावकों से अवैध शुल्क वसूला जा रहा है! और उन्हें निर्धारित दुकानों से सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है! आज हमने चश्मा और चूड़ियां देकर शिक्षा विभाग को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई है! यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो NSUI प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी…
ज्ञापन सौपते हुऐ पुष्पराज साहू,करन यादव,सुमित ठाकुर,विन्नी विश्वकर्मा, वेद राठौर, राहुल मानिकपुरी,राजा खान,गौकारण साहू,अंशु गोस्वामी ,सुनील श्रीवास,आकाश, आशीष यादव, मानेंद्र अनंत, भूमिका कोसले सहित छात्र व पालक मौजूद रहे…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 21, 2026NSUI ग्रामीण की हॉट सीट पर रंजेश सिंह क्षत्री की एंट्री, अब कॉलेजों में अफसरशाही की लगेगी ‘क्लास’ छात्रसंघ चुनाव बहाली, RTE और छात्रों की समस्याओं पर छेड़ेंगे मोर्चा—नई टीम भी जल्द मैदान में, बोले रंजेश… छात्रहित में आवाज दबेगी नहीं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…
UncategorizedAugust 20, 2026रोहित तिवारी का चला संगठन में ‘तिवारी फॉर्मूला’! मंथन सभागार में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान, प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष तो प्रशांत-जूही को अहम जिम्मेदारी; सुमंत को उप प्रांताध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिखाया संगठनात्मक दांव…
UncategorizedAugust 20, 2026आईटीआई में ‘ट्रेड’ का खेल या नियमों की अनदेखी? NSUI के प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा, बेसमेंट से फायर सेफ्टी तक उठाए सवाल; बोला—पहले जांच तो हो, फिर खुलेगा महाराणा के ‘मान्यता मॉडल’ का राज…
UncategorizedAugust 19, 2026चलती बस से महिला यात्री के गले से जेवर झटककर भागने वाले 7 महिला समेत 9 आरोपी बाकीमोगरा से पकड़ाए, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…



