
बिलासपुर,,, अपोलो अस्पताल में कथित फर्जी डॉक्टर प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने अस्पताल प्रबंधन को कथित रूप से दी गई… क्लीन चिट पर गंभीर सवाल उठाए हैं! पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बेलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय पुनः जांच कराने की मांग की…
विजय केशरवानी ने कहा… कि यदि कथित फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने की थी… तो उसकी शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल पंजीयन और अनुभव का सत्यापन करना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी थी…. ऐसे में यदि नियुक्ति प्रक्रिया में लापरवाही हुई है! तो केवल डॉक्टर ही नहीं… बल्कि अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए…
उन्होंने बताया कि थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 0563/2025 में कथित फर्जी डॉक्टर के साथ अस्पताल प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया था… ऐसे में विवेचना के दौरान प्रबंधन को क्लीन चिट दिए जाने के आधार सार्वजनिक किए जाने चाहिए… कांग्रेस का कहना है! कि प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ला समेत 27 लोगों की मौत और सैकड़ों मरीजों से जुड़े इस मामले में संस्थागत जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है!
कांग्रेस ने मांग की है! कि अस्पताल प्रबंधन को दी गई… कथित क्लीन चिट का पुनर्विचार किया जाए… नियुक्ति प्रक्रिया और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कराई… जाए तथा यदि किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक संलिप्तता सामने आती है! तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए….
विजय केशरवानी ने चेतावनी दी… कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई… तो कांग्रेस पीड़ित परिवारों और आम जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी… ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गर्ग, जिला/शहर कांग्रेस सचिव दीपक कौशिक हितेश देवांगन, फ़रीद ख़ान, मनोज यादव, अनिमेष रजक, हरीश यादव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 21, 2026NSUI ग्रामीण की हॉट सीट पर रंजेश सिंह क्षत्री की एंट्री, अब कॉलेजों में अफसरशाही की लगेगी ‘क्लास’ छात्रसंघ चुनाव बहाली, RTE और छात्रों की समस्याओं पर छेड़ेंगे मोर्चा—नई टीम भी जल्द मैदान में, बोले रंजेश… छात्रहित में आवाज दबेगी नहीं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…
UncategorizedAugust 20, 2026रोहित तिवारी का चला संगठन में ‘तिवारी फॉर्मूला’! मंथन सभागार में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान, प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष तो प्रशांत-जूही को अहम जिम्मेदारी; सुमंत को उप प्रांताध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिखाया संगठनात्मक दांव…
UncategorizedAugust 20, 2026आईटीआई में ‘ट्रेड’ का खेल या नियमों की अनदेखी? NSUI के प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा, बेसमेंट से फायर सेफ्टी तक उठाए सवाल; बोला—पहले जांच तो हो, फिर खुलेगा महाराणा के ‘मान्यता मॉडल’ का राज…
UncategorizedAugust 19, 2026चलती बस से महिला यात्री के गले से जेवर झटककर भागने वाले 7 महिला समेत 9 आरोपी बाकीमोगरा से पकड़ाए, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…



