ब्रेकिंग

विधायक धर्मजीत की विकास वाली गाड़ी दौड़ी, 5.73 करोड़ की मंजूरी से वार्ड 1 से 4 तक विकास की बंपर बारिश, कहीं सड़क चमकेगी तो कहीं नाली दमकेगी, 24 कामों की लगी लॉटरी, अब जनता पूछे—काम कब शुरू होगा, साहब…

Spread the love

बिलासपुर,,,,  तखतपुर विधायक धर्म जीत सिंह की अनुशंसा पर नगर निगम बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1 से 4 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन द्वारा 573.57 लाख रुपए, यानी करीब 5.73 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है! राशि जारी होने के बाद इन वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है..! तखतपुर विधानसभा की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही विधायक धर्म जीत सिंह क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। खास तौर पर नगर निगम बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में विकास कार्यों को लेकर उनकी सक्रियता देखने को मिल रही है.. दरअसल, नगर निगम बिलासपुर के परिसीमन के बाद शहर से लगे कई ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, निगम में शामिल होने के बावजूद इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी थी। अब विधायक धर्मजीत सिंह की अनुशंसा से वार्ड क्रमांक 1 से 4 तक बड़ी राशि स्वीकृत होने के बाद क्षेत्र में सड़क, नाली और अन्य जरूरी विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है..



वार्ड क्रमांक 3 साईं नगर, उसलापुर-अमेरी की पार्षद किरण राजेंद्र टंडन और पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र टंडन ने राशि के आवंटन पर विधायक धर्मजीत सिंह का आभार जताया.. उन्होंने कहा कि धर्मजीत सिंह केवल विधायक ही नहीं, बल्कि तखतपुर के लिए विकास पुरुष की भूमिका निभा रहे हैं। जनता के सुख-दुख को अपना समझकर वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करते हैं..

उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल होने के बाद क्षेत्र में जिस तरह विकास कार्यों को गति मिली है, वह विधायक की सक्रियता का परिणाम है। वार्ड 1 से 4 तक विकास कार्यों के लिए 573.57 लाख रुपए की स्वीकृति से आने वाले समय में इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने की उम्मीद है..

स्वीकृत 24 विकास कार्यों का पूरा विवरण..

वार्ड क्रमांक 01

स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापना एवं पेडस्टल निर्माण कार्य — 25 लाख रुपए

शंकरा रोड स्थित सकरी मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्य — 50 लाख रुपए

वार्ड क्रमांक 02

अब्दुल कलाम नगर में अजय चावड़ा के घर से विष्णु मिश्रा के घर तक 60 मीटर आरसीसी नाली निर्माण — 8 लाख रुपए

अशोक तिवारी के घर से जितेंद्र दुबे के घर तक 200 मीटर आरसीसी नाली निर्माण — 18 लाख रुपए

बटालियन रोड शिव बघेल के घर से भास्कर के घर तक 100 मीटर आरसीसी नाली निर्माण — 10 लाख रुपए

नेहरू सिटी सामुदायिक भवन से रत्ना पाण्डेय के घर तक 100 मीटर आरसीसी नाली निर्माण — 10 लाख रुपए

रत्ना पाण्डेय के घर से लेकर रेनू गुप्ता के घर तक 70 मीटर आरसीसी नाली निर्माण — 7 लाख रुपए

इंद्रा कॉलोनी में संगीता सिंह के घर से संतोष प्रसाद तिवारी के घर तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण — 15 लाख रुपए

इंद्रा कॉलोनी में खम्बानी बघेल के घर से सविता मिश्रा के घर तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण — 12 लाख रुपए

वार्ड क्रमांक 03

शिव नगर उसलापुर में आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य — 70 लाख रुपए

साईं नगर में राजू के घर से रोशन के घर तक कांटीदार बस्ती में सीसी रोड निर्माण — 5.84 लाख रुपए

प्रकृति विहार उसलापुर में सीसी रोड निर्माण — 19.33 लाख रुपए

कांटीहार उसलापुर में सीसी रोड निर्माण — 30 लाख रुपए

आनंद नगर अमेरी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, धीरज गर्ग के घर से ईश्वर प्रसाद के घर तक 25 मीटर — 4 लाख रुपए

आनंद नगर अमेरी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, मानू पाण्डेय के घर से आनंद किराना स्टोर्स तक 60 मीटर — 6 लाख रुपए

आनंद नगर अमेरी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, पवन पाण्डेय के घर से चेलक जी के घर तक 400 मीटर — 40 लाख रुपए

साईं नगर में मेन रोड शिव के घर से लगभग 300 फीट तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण — 30 लाख रुपए

साईं नगर में जंतु मुकाम घर के पास नवीन निर्मित सामुदायिक भवन में ग्राउंड एवं शौचालय निर्माण — 10 लाख रुपए

अंबेडकर नगर में विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क निर्माण — 33.40 लाख रुपए

सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण कार्य — 100 लाख रुपए

वार्ड क्रमांक 04

गोकुल नगर में नाली निर्माण एवं अन्य कार्य — 22 लाख रुपए

गोकुल नगर में यादव गुलजी के घर से शिव जायसवाल के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण — 13 लाख रुपए

गोकुल नगर में मेन रोड से चौहान किराना दुकान तक सीसी रोड निर्माण — 14 लाख रुपए

गोकुल नगर में देवांगन के घर से लिटिल एंजल स्कूल तक 300 मीटर सीसी रोड एवं नाली निर्माण — 21 लाख रुपए

कुल स्वीकृति

24 विकास कार्यों के लिए कुल 573.57 लाख रुपए यानी 5 करोड़ 73 लाख 57 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है। शासकीय आदेश 06 अक्टूबर 2026 को संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर से जारी हुआ है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *