ब्रेकिंग

सेवा संकल्प और जनसमस्या निवारण शिविर का डोज बेअसर…? चिंगराजपारा- अपोलो रोड तोड़फोड़ के सवा साल बाद भी बदहाल, मदिरा प्रेमी कीचड़ से सराबोर रास्ते के किनारे टकरा रहे जाम

Spread the love

0 चाँटीडीह- चिंगराजपारा- लिंगियाडीह- राजकिशोर नगर स्मृतिवन- छठगाठ- गुरुनानक चौक तोरवा तक धूल और कीचड़ का साम्राज्य

0 विकास के नाम पर दे रहे खतरे और दमा- स्वांस के बीमारी की सौग़ात

0 विद्युत वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली का ये हाल, शिफ्टिंग चार्ज के बाद भी नही हटा रहे सड़क के बाधक खम्भे

0 संकट ही संकट पूरा शहर खोदकर छोड़े नही मिल रहा डामर

बिलासपुर/ उजाड़ शहर में जनसमस्या निवारण शिविर और सेवा संकल्प अभियान के बाद भी ये हाल है,,, ये तस्वीरे चिंगराजपारा- अपोलो रोड शराब भट्टी के ठीक सामने की है…आप खुद देखिये कैसे शराब भट्टी और चखना दुकान के बीच गाड़ा रवन से बदहाल गंदे पानी से भरे गड्ढे के बीच राहगीर- मदिरा प्रेमी सब किस कदर नरक भोग कर आवागमन कर रहे, गिरकर हादसे के शिकार हो रहे यहां रहवासी तो 1 साल 4 माह से तोड़फोड़ और बेतरतीब खोदाखादी के कारण पीने के पानी के लिए तरस रहे, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का हजारों लीटर पानी रोज गाड़ा रवन से बदतर रास्ते पर व्यर्थ बहकर विकास के आवेदनो, वादों और दावों का चिखला मचा रहे…!
समस्याएं एक नही अनेक बताए जा रहे, एक तो डामर मिल ही नही रहा, दूसरा युद्ध की वजह से डामर और डीजल- पेट्रोल महंगा होने का हवाला दे ठेकेदार रेट बढाने की मांग कर ज्ञापनबाजी कर रहे, तीसरा शिफ्टिंग चार्ज का भुगतान करने के बाद भी विधुत कम्पनी ठेकेदारों से खम्भो और ट्रांफार्मर की शिफ्टिंग नही करा पा रहा।
गौरतलब है कि गत मई 2025 में मेयर के हड़काने के बाद निगम के अफसर अमला और संसाधन लेकर ज्वाली नाला रोड के तोड़फोड़ को रोक चिंगराजपारा – अपोलो रोड भागे थे, यहां सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के लिए तोड़फोड़ करवा कब्जा हटवाया गयासड़क को खुदवाकर गिट्टी भी डलवाई गई जिससे कही धूल उड़ रहा तो कही टूटे पाइप लाइन का पानी रास्ते के गड्ढो पर भरकर कीचड़ में तब्दील हो रहा। इज़के चलते लोग यहां दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहे तो कभी ठेला,ऑटो पलट रहे।
अरपा रपटा से चाँटीडीह सीपत रोड, चाँटीडीह- साइंस कॉलेज रोड, चाँटीडीह- चिंगराजपारा- अपोलो रोड, राजकिशोर नगर बजरंग चौक से उर्जापार्क, उर्जापार्क- शनिमंदिर रोड, राजकिशोर नगर शनिमंदिर- छठघाट- तोरवा पुल और तोरवा पूल से तोरवा गुरुनानक चौक तक कही उजाड़ सड़क से धूल का गुबार उठ रहा तो कही कीचड़ और पानी भरे खतरनाक गड्ढे का नजारा आम है।

चिंगराजपारा- अपोलो रोड दारू भट्टी के ठीक सामने

और ये है अभियान और शिविर का पिटारा

0राज्य सरकार द्वारा 1 मई 2026 से 10 जून 2026 तक पूरे प्रदेश में “सुशासन तिहार” के तहत जन समस्या निवारण शिविर लगाकर सड़क, बिजलीं, नाली, पानी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के लिए आवेदन लिए गए।

0जुलाई-अगस्त 2024 के दौरान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और जिलों में विशेष पखवाड़ा शिविर लगा हजारों आवेदन लेकर समाधान के दावे किए गये

0 इसके अलावा समस्याओं की शिकायत के लिए
ऑनलाइन सेवा पोर्टल निदान 1100 के भी दावे है।

द्वार- द्वार चखना सेंटर

दारू भट्टी के आसपास के ज्यादातर रहवासियों ने अपने घर के सामने डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच और चखने का सामान बेचना शुरू कर दिया तो किसी ने शटर वाला घोषित चखना सेंटर टाने दिया, पूरे सड़क पर मैखाने सा दृश्य है न पुलिस को मतलब न आबकारी महकमे को कका -भतीजा, सारा- भांटो और मितान सड़क किनारे पैग बनाकर चियर्स कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *