ब्रेकिंग

श्री सर्वेश्वरी समूह सेंदरी आश्रम में मनाया गया पूज्य अधोरेस्वर भगवान श्रीराम जी का 33 वां महानिर्वाण दिवस, वक्ताओं ने पारिवारिक संगोष्ठी में रखे विचार

Spread the love

बिलासपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा सेन्दरी (कोनी) अधीरपीठ आश्रम प्रांगण गत 29 नवम्बर को परम पूज्य अधोरेस्वर भगवान श्रीराम जी का 33 वां महानिर्वाण भक्तिमय, श्रद्धामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर आश्रमवासी स्वयं सेवकों, श्री सर्वेश्वरी सैनिकों द्वारा श्रमदान कर आश्रम परिसर की साफ सफाई कर आश्रम परिसर को महाप्रभु के अमृत वाणियों के बैनर ध्वज और फूलों की बंदनवार से मंदिर को सजाया गया। गुरुजी औधड बाबा गुरुपद संभव राम जी की तस्वीर और अघोराचार्य महाराज श्री बाबा कीनाराम जी स्थल, महाविभूति स्थल पर पूजा आराधना व माल्यार्पण कर प्रसाद वितरण किया गया।


साथ ही एक पारिवारिक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमे वक्ताओं में बाबाजी और गुरूजी के जीवन दर्शन और
परम पूज्य भगवान राम जी के महानिर्वाण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। संकीर्तन के साथ गोष्टि का समापन किया गया। इस आयोजन में उमेश नारायण मिश्रा आर.के.यादव, संजय सराफ, संजय मालगे आर.के. यादव , हिमांशु तिवारी एस.के.सोनी, एन.पी. नायक, अभिजीत तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार के.आर.ध्रुव, दिनेश कुमार विश्वकर्मा कृष्णा तम्बोली, मनोज साहू समेत अन्य सेवादार मौजूद रहे।


गरम कपड़ो का वितरण


श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा, बिलासपुर
वनांचल के कोरबा जिले से लगे ग्राम नॉनबांका, गणेशपुर (मुनगाडीह), मंजूरपहरी में कम्बल, साड़ी
का वितरण किया गया ताकि सर्द हवाओं से उनको राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *