ब्रेकिंग

न हार्ट अटैक से और न ब्रेन हेमरेज से बल्कि जिंदा चूजा निगलने से हुई थी युवक की मौत, चक्कर तंत्र मंत्र का पुलिस कर रही जांच

Spread the love


0 मामला छिंदकलो गाँव का
0 शादी के 5 साल बाद भी सन्तान न होने से परेशान था युवक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इंटरनेट के जमाने मे तंत्र मंत्र के नाम पर जानलेवा खेल जारी है। सरगुजा से एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर जिंदा चूजा निगलने के बाद तबीयत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा कि छिंदकालो गांव का 36 वर्षीय आनंद कुमार यादव शादी के 5 साल बाद भी सन्तान सुख से वंचित रहने के कारण परेशान था। जो तंत्र मंत्र के चक्कर मे फंस गया।


अंबिकापुर अस्पताल के फोरेंसिक एचओडी डॉक्टर ने बताया- रविवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में एक मरीज को लाया गया जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पहले लगा कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई होगी. शव के पोस्टमार्टम के दौरान जब शव के सीने पर चीरा लगाया गया सब कुछ ठीक था. इसके बाद ब्रेन हैमरेज की आशंका से सिर का हिस्सा खोला गया, लेकिन सिर में भी कुछ असामान्य नहीं मिला. सन्देह होने पर जब गले में चीरा लगया गया तो गले मे फंसा चूजा मिला। चूजा युवक के श्वांस नली और खाने की नली के बीच में फंसा हुआ था. तकनीकी जांच में पता चला कि श्वांस नली में चूजा फंसने से युवक की मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *