ब्रेकिंग

बड़ी खबर: सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया

Spread the love

बिलासपुर,,,, सिरगिट्टी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! और उनके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है! पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मैटिक चौक सिरगिट्टी के पास दो व्यक्ति खड़े हैं!जिनमें से एक के हाथ में देशी कट्टा है! और वह राहगीरों को डराने का काम कर रहा है!

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे! लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया! आरोपी विकास उर्फ बाके सिंह के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ! उसके साथ मौजूद अरुण यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया! दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *