ब्रेकिंग

सुशासन तिहार के शिविर में लंबित पट्टा वितरण को लेकर मचा बवाल, आक्रोशित भीड़ पर अफसरो और कर्मचारियों को बंधक बनाने आरोप, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग, 100 से अधिक हिरासत में…

Spread the love

डोंगरगढ़/ बिलासपुर/ राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ इलाके से सुशासन तिहार-2026 के दौरान बड़े बवाल की खबर है। आरोप है कि लंबे समय से पट्टा लटकने से आक्रोशित भीड़ ने पार्षद के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए
अधिकारियों, कर्मचारियों को भवन के भीतर कथित रूप से बंद कर बाहर से ताला लगा बिजली बंद कर दिया। तनाव की सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने बंधक अमले को मुक्त करा पार्षद और अन्य लोगो के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा और अमले को बंधक बनाने के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

मामला डोंगरगढ़ इंदिरा नगर के अंबेडकर सांस्कृतिक भवन का है। जानकारी के मुताबिक मामला डोंगरगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 इंदिरा नगर के आंबेडकर भवन का है, जहां सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर का आयोजन किया गया, बताया जा रहा कि यहां के रहवासी वर्षों से लंबित पट्टा वितरण की मांग कर रहे, आरोप है कि पट्टा वितरण की मांग को लेकर पार्षद प्रीति चमन समुंद्रे अपने समर्थकों के साथ शिविर स्थल पहुंचीं और विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों,कर्मचारियों को
कथित रूप से भवन के भीतर बंद कर बाहर से ताला लगा बिजली बंद कर जमकर नारेबाजी कर हंगामा मचाते रहे।
डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के सहायक राजस्व निरीक्षक महेंद्र करसे की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है, और मामले में 100 से अधिक लोगो को हिरासत में लेने की भी खबर है।

करना पड़ा बल प्रयोग

तनाव की सूचना पर मौके पर पहुची प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत करने कोशिश की पर जब स्थिति अनियंत्रित हुई तब पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए भवन का ताला खुलवा बंधक अधिकारी कर्मचारियों को मुक्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *