ब्रेकिंग

नगरी प्रशासन मंत्री के शहर के नगर निगम में बाबा बोगड़मल अफसरों की जमात का एक और कमाल, बड़े बड़े घोटाले कर नही ले रहे डकार, तनखा से नही भरा पेट तो बेच डाले पुराने बस स्टैंड परिसर् की दुकानें, भांडा फूटा तो दे रहे जांच कमेटी के गठन और कार्रवाई की झप्पी…?

Spread the love


बिलासपुर,,, निगम के अफसर पुराने बस स्टैंड की दुकानें बेच खाये! बताया जा रहा कि इस परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के चलते दुकानों की लीज खत्म होने के बाद खाली करने चेतावनी दी गई थी! आरोप है! कि बोगडमल अधिकारी ने दुकानदारों से सांठगांठ कर इनकी रजिस्ट्री करा दी जिसमे करोड़ो के गोलमाल की खबर है! मामला सामने आने के बाद अफसर हमेशा की तरह जांच कमेटी का गठन और कार्रवाई की झप्पी पेल अपनी चमड़ी बचाने में लगे है!क्योंकि निगम के हमाम में सब …. है!
            रजिस्ट्री का ये पूरा खेल कांग्रेस शासनकाल के दौरान 2023 की बताई जा रही है! इस मामले के उजागर होने के बाद इस पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया पर अफसरों का हाजमा गड़बड़ाने से पोल खुलने पर आनन- फानन में अपर आयुक्त की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है! कमेटी में राजस्व अधिकारी, सम्पदा अधिकारी और जॉन कमिश्नर शामिल है! जांच कब पूरी होगी इसकी रिपोर्ट कब तक आएगी और आएगी भी की नही कुछ होगा कि 77 लाख के एफडीआर कांड, श्रमिको के एडवांस घोटाले, अवैध निर्माण, नियमितीकरण कांड समेत इस तरह के दर्जनों कांड की तरह इस कांड की तिलांजलि दे दी जाएगी ये तो आने वाला समय बताएगा!
  क्योकि जिस कंगाल और 10 अरब के बजट वाले निगम में अच्छे- अच्छे घोटालों का जमाल गोटा निकल गया वहा इस कांड का कुछ होगा इसका विश्वास लोगो को नही है।
इस कांड के चर्चित दागी अफसर कार्रवाई के फंदे से अपना गला बचाने अपने आकाओं की डेहरिया नाप रहे है।
         सवाल यह उठ रहा कि बाबू से अफसर बने पूर्व जोन कमिश्नर को क्या रजिस्ट्री का अधिकार है। क्या उस अफसर को सामने कर ये बड़ा खेल खेला गया, क्या इसमें बड़े अफसर और नेताओं की भी मिलीभगत है इसको लेकर भी सवाल उठ रहे है। मामला बेहद गम्भीर है क्या जनप्रतिनिधि इस मामले में कुछ जोर लगाएंगे या फिर सेटिंग कर हवा में उड़ा देंगे सवाल यह भी उठ रहा है!

बाईट,,1,,, खजांची कुमार अपर आयुक्त
बाईट,,2 खजांची कुमार अपर आयुक्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *