
बिलासपुर। बेसमेंट पार्किंग को भवन मालिको द्वारा दुकान और गोदाम के लिए किराए पर चढ़ाने और इसके कारण सड़को तक खड़ी बेतरतीब गाड़ियों ने शहर की यातायात व्यवस्था को चौपाट कर दिया है। इसमें सबसे बड़ी समस्या कोचिंग क्लासेस और व्यवसायिक काम्प्लेक्स है जहां पीली पट्टी का उपयोग परमानेंट पार्किंग के रूप में किया जा रहा अब कार्रवाई कर अवगत कराया जा रहा कि पीली पट्टी स्थाई पार्किंग नही बल्कि ड्रॉप एंड गो के लिए है। व्यवसायिक काम्प्लेक्स और कोचिंग सेंटर के संचालको को इसके लिए हिदायत दी जा रही है।
गाड़ियों की पार्किंग सबसे बड़ी समस्या बनकर रह गई है और दिनों दिन गहराती जा रही है। बड़े काम्प्लेक्स संचालको ने दिखावे के लिए बेसमेंट पार्किंग तो बनवा रखा है, पर पार्किंग को गोदाम के लिए या दुकाने बनाकर किराए पर चढ़ा दिया है, जिससे उनके काम्प्लेक्स में आने वाली गाड़ियां सड़को तक बेतरतीब खड़ी कर दी जा रही, कोचिंग सेंटर के संचालक तो सड़को के भरोसे ही कोचिंग सेंटर संचालित कर रहे, नतीजतन गाड़ियां सड़क तक बेतरतीब खड़ी रहती है जिसके कारण रोजाना जाम लग रहे लोगो को आवागमन में दिक्कत हो रही।
एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने कहा कि सड़क किनारे बनाई गई पीली पट्टी स्थाई पार्किंग नही बल्कि ड्रॉप ऐंड गो की सुविधा के लिए है। जहाँ- जहाँ दिक्कत उन काम्प्लेक्स और कोचिंग सेंटर संचालको को तलब कर समझाइस दी जा चुकी है कि वे अपने यहां के आगन्तुको के लिए पार्किंग की व्यवस्था बनाये पीली पट्टी वाले हिस्से को परमानेंट पार्किंग न समझे ये केवल ड्रॉप ऐंड गो की सुविधा के लिए ढिया गया है।
समझाइस के बाद भी नियम का पालन न करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ये कार्रवाई सतत जारी रहेगी इसके बाद निगम प्रशासन के साथ अभियान चलाया जाएगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 25, 2026उँहा बांदर नही फिर भी नाम बांदरा, इंहा लाईसेंस नही फिर भी जगह जगह रेत डंप कर कर रहे अवैध कारोबार…!
UncategorizedJune 25, 2026यूपी के अदिति मौर्य की ससुराल दयालबंद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के भाई व परिजनों ने एसएसपी के समक्ष शिकायत कर पति, सास- ससुर व परिजनों पर हत्या का आरोप लगा की कड़ी कार्रवाई की मांग…!
UncategorizedJune 25, 2026जिला उपभोक्ता आयोग ने एयर रेस्क्यूअर्स वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड को पीड़िता को रकम वापस करने और अन्य देयकों का भुगतान करने दिए आदेश, मामला साढ़े 7 लाख की पेशगी लेने के बाद भी कैंसर पीड़ित ग़म्भीर मरीज को न्यायधानी से दिल्ली ले जाने एम्बुलेंस सेवा देने में कोताही से हुई मौत के आरोप का…
UncategorizedJune 24, 2026बदहाल शहर को व्यवस्थित करने भोपाल की तर्ज पर अरपा पार को नया नगर निगम बनाने फिर उभरी मांग, नागरिक सुरक्षा मंच का धरना 25 को…

