ब्रेकिंग

हाईकोर्ट ने किया टाइट तो पुलिस करने लगी फाइट, चाकूवाले बाबा चाकू बेचते पकड़ाया दर्जन भर बटनचाक़ू जब्त…

Spread the love


बिलासपुर – हाईकोर्ट की सख्ती के बाद तोरवा पुलिस ने बुधवारी से खुलेआम अवैध रूप से बटनदार चाकू की बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है।


पकड़ा गया 24 वर्षीय आरोपी  शाहबाज पिता सलीम खान अंसारी चुचुहियापारा सिरगिट्टी का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार में महेश स्वीट्स के पास एक युवक लोगों को धारदार बटनदार चाकू दिखाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर  प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस और उनकी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा पुलिस ने उसके पास से 12  बटन चाकू बरामद कर
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
    चाकूबाजी की लगातार हो रही वारदातों की खबरों को हाल ही में हाईकोर्ट ने संज्ञान में लेते हुए जनहित याचिका के तहत सुनवाई करते हुए डीजीपी, बिलासपुर के आईजी, कलेक्टर और एसपी को पक्षकार बनाया है साथ ही गृह विभाग के प्रमुख सचिव को मामले में 6 ठा पक्षकार बनाने निर्देश दिया है। साथ ही उनसे शपथ पत्र में जवाब भी मांगा है, मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होनी है।


सिरगिट्टी पुलिस भी सक्रिय 6 को पकड़ा

हाईकोर्ट की तल्खी का असर अब दिखने लगा है! सिरगिट्टी पुलिस ने भी चाकूबाजो में दहशत पैदा करने 6 आरोपियों को एम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *