ब्रेकिंग

सरकारी योजनाओं की तर्ज पर दारू के बोतलों में हो सीएम और एक्साइज मिनिस्टर की तस्वीर, सतीश मार्कण्डेय ने सुशासन तिहार के शिविर में दी तहरीर…

Spread the love

बिलासपुर / लोगो ने सुशासन तिहार का मजाक बना रखा है, बेमेतरा जिले के नांदघाट इलाके के ग्राम पुरा के सतीश मार्कण्डेय ने तो दिए गए आवेदन में शासकीय योजनाओं की तर्ज पर दारू के बॉटलो पर भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाने की मांग की है।

आवेदनकर्ता सतीश का कहना है कि इन आवेदनों का तो कुछ होना है, नही पिछले सुशासन तिहार के दौरान उसने आधा दर्जन आवेदन दिया पर किसी आवेदन पर कुछ नही हुआ, 100 साल पुराने पुरखौती दगन में मिले तालाब में कब्जा हो गया आधे में निर्माण हो गया आधा कीचड़ से सराबोर पड़ा है, हाईकोर्ट ने कलेक्टर को एक माह के अंदर मामले का निराकरण करने आदेश दिया तो भी कुछ नही हुआ।
गांव में पानी की समस्या है हाहाकार मचा है सब बारिश की राह तक रहे,,, कुछ नही हो रहा तो कम से कम शराब का ही प्रचार- प्रसार हो इसलिए उसने ये आवेदन सुशासन तिहार के शिविर में ढिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *