ब्रेकिंग

शहर समेत अंचल भर में रही छठमहापर्व की धूम, छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को आर्ध्य देकर की सुखसमृद्धि की कामना

Spread the love


0 सीपत रोड में डॉ दीक्षित निवास में हुआ भव्य आयोजन


0 छठघाट में हुआ मुख्य आयोजन

बिलासपुर। छठ महापर्व के तीसरे दिन नहाय खाये और खरना के बाद 36 घण्टे के निर्जला व्रतधारी छठव्रतियों ने गुरुवार को बाजेगाजे के साथ भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया।


बिलासपुर में छठघाट के अलावा गोड़पारा नदी तट चाटापारा जून बिलासपुर, शनिचरी रपटा में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की गई। छठव्रती पुरुष सिर पर फलो और पूजन सामग्री की टोकरी और गन्ना लेकर बाजे गाजे के साथ घाटों पर पहुचे।

सरकंडा सीपत रोड निवासी नगर निगम के रिटायर्ड डॉ अशोक दीक्षित के निवास के छत पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठपूजा महापर्व का आयोजन किया गया। छत पर तालाब का निर्माण करा डॉ दीक्षित ने अपनी धर्मपत्नी भाई पुत्रो और पुत्रवधुओं के साथ 36 घण्टे के कठिन निर्जला व्रत रखकरअपने परिवारजनों के साथ भगवान भास्कर की पूजा अर्चना के बाद सपरिवार डूबते सूर्य को आर्ध्य देकर भगवान भास्कर से सुख समृद्धि की कामना की।


शुक्रवार को सुबह उगते सूर्य को आर्ध्य देने के बाद छठव्रती जलग्रहण कर 36 घण्टे के कठिन निर्जला व्रत का पारण करेंगे। इसके साथ ही 4 दिवसीय छठमहापर्व का समापन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *