

बिलासपुर/ तहसील कार्यालय में तब अफ़रा-तफरी मच गई जब अतिरिक्त तहसीलदार के चेम्बर से जोर जोर से चिल्लाचोट की आवाज आई,जिससे परिसर में मौजूद पक्षकार और वकील भागे- भागे चेम्बर के पास पहुंच गई झगड़ा देखने भीड़ लग गई।
बताया जा रहा कि ये विवाद दोपहर दो- ढाई बजे के बीच का है। विवाद के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक जर्जर तहसील कार्यालय के कायाकल्प का काम चल रहा है, इसके चलते एक चेम्बर में अतिरिक्त और नायब तहसीलदार के लिए में दो – दो टेबल कुर्सी लगाई गई है। कहा जा रहा कि दोनों के बीच चेम्बर में बैठने को लेकर धरा झुमटी धक्का मुक्की तक हुई सब सत्र देखते रहे किसी ने बीच बचाव तक का साहस नही किया।

एसडीएम से शिकायत
खबर है कि शाम को एसडीएम के आने पर एक पीड़ित महिला अधिकारी ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है, इसको लेकर एसडीएम के चेंबर में बॉथक भी हुई ऐसा बताया जा रहा।



