ब्रेकिंग

न गार्ड न पुलिस सुरक्षा, इसलिए गांधी चौक शहरी स्वास्थ्य के केंद्र में नही मिल रही चिकित्सा, सिटी डिस्पेंसरी का दरवाजा बंद गाड़ी में तड़पती रही प्रसूता, दरवाजा पीटते रहे परिजन…ले जाना पड़ा जिला हॉस्पिटल…

Spread the love

बिलासपुर,,, गांधी चौक शहरी स्वास्थ केंद्र प्रशासन की माने तो इस स्वास्थ्य केंद्र में न डॉक्टरों की कमी है, न स्टाफ की न संसाधनों की और न ही यहां का स्टाफ घोड़े बेच कर सो रहा है! दरअसल शाम होते ही पूरा परिसर अड्डेबाजों और नशा खोरों के ठिकाने में तब्दील हो जाता है! इसीलिए दरवाजा बंद किया जाता है! ये सफाई है! एक वायरल वीडियो के बारे में यहां ड्यूटीरत लेडी डॉक्टर का …. उनका कहना है कि सिटी कोतवाली में कई बार शिकायत कर चुके लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही की गई।

गांधी चौक स्थित सिटी डिस्पेंसरी का एक वायरल वीडियो से तहलका मचा हुआ है! ये वीडियो 3 से 4 दिन पुराना डिस्पेंसरी परिसर का है! जहां एक परिवार एक प्रसूता को प्रसव कराने पहुंचा है! डिस्पेंसरी का मेन गेट अंदर से बंद दिखाई दे रहा, प्रसूता गाड़ी में तड़प रही है! परिजन दरवाजे पर खड़े होकर आवाज लगा रहे दरवाजा पीट रहे है! पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है! मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटना क्रम का वीडियो बना कर वायरल कर दिया… जिसमें वह चिकित्सा स्टाफ के घोड़े बेच कर सोने का आरोप भी लगा रहा है…

  ये है वायरल वीडियो


CGDNA की टीम ने शुक्रवार को गांधी चौक शहरी स्वास्थ केंद्र में इस घटना की पुष्टि के लिए यहां ड्यूटीरत डॉक्टर आशा कुर्रे से चर्चा की… तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है! डॉक्टर और स्टाफ रहते है! रात के समय एक ड्यूटी डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहते है! रात के समय अस्पताल में केवल एक नर्सिंग स्टाफ रहती है! चूंकि सवाल उसकी सुरक्षा का है! इसलिए उसे अस्पताल का दरवाजा बंद करने कहा गया है! यही वजह है! कि सुबह दरवाजा नहीं खुला उनका आरोप है कि शाम होते ही पूरा परिसर अड्डे बाजों और नशा खोरों की जद में रहता है! लोग यहां गाली गलौज करते है! चाकू छुरा लेकर घुस आते ही! बदसलूकी करते है! उन्होंने कई बार इसकी लिखित सिटी कोतवाली पुलिस और CMHO से की पर किसी ने ध्यान नहीं दिया… जिसके कारण ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है…

      इस मामले में सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल और सिटी कोतवाली टीआई देवेश राठौर से सम्पर्क कर चर्चा का प्रयास किया गया परन्तु दोनो से सम्पर्क नही हो सका।

जननी सुरक्षा का ढिंढोरा भटक रहे परेशान हो रहे प्रसूता और परिजन

तनखैया अफसर सरकार की योजनाओं को कैसे वॉट लगा रहे ये भी इसका नमूना है, सरकार जननी सुरक्षा का ढिंढोरा पीट रही, लाखो करोड़ो रूपये होर्डिंग्स और प्रचार- प्रसार मर खर्च किये जा रहे पर जमीनी हकीकत से किसी को कोई लेना देना नही है,,,

डॉ आशा कुर्रे, शहरी स्वास्थ्य केंद्र गांधी चौक, बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *