ब्रेकिंग

सचिव के हड़काने से हड़बड़ाये पीडब्ल्यूडी के अफसर, दौड़े भागे दोबारा पहुचे 1 करोड़ 40 लाख के उधड़े सडक का सेम्पल लेने मस्तूरी भंवतरा ,वहां भी मचा बवाल…

Spread the love

0 दूसरी बार सेम्पल लेकर आये आगे क्या हुआ पता नही

0 लोनिवि विभाग के सचिव ने सीई से मांगी है रिपोर्ट

बिलासपुर/ मस्तूरी क्षेत्र के 1 करोड़ 40 लाख के नई सड़क के हाथ से उधड़ने के मामले से राजधानी तक हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग के सचिव आईएस मुकेश कुमार बंसल ने सीई बिलासपुर को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट भेजने निर्देश दिए है।

गुणवत्ता के रट्टा और सुशासन तिहार के बीच 1 करोड़ 40 लाख के सड़क के सप्ताह-दस दिन में उखड़ने के वीडियो ने तहलका मचा दिया। आनन- फानन में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुँच सड़क निर्माण के कार्य का जायजा लिया।

मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम आमाकोनी – बहतरा तक के हाल ही में बनकर तैयार हुए डामरीकृत सड़क पर बिछाए गए डामर और गिट्टी के हाथ से उखड़ने का वीडियो सुशासन तिहार के बीच इस कदर वायरल हुआ कि राजधानी तक बवाल मच गया, अफसर मौके पर जायजा लेने पहुँचे और यह कहकर मामले को टरकाने का प्रयास किया कि, देखते है थोड़ा बहुत गड़बड़ी होगी तो सुधार कराएंगे, ठेकेदार ने कुछ लोगो के खिलाफ पैसा मांगने की मौखिक शिकाय्य की है। पर लोकनिर्माण विभाग के सचिव आईआईएस श्री बंसल के मामले को संज्ञान में लेकर सीईओ को जांच करा रिपोर्ट भेजने के निर्देश देने के बाद सब सडबड़ा गया। इसके बाद चीफ इंजीनियर ने आनन- फानन में मातहतों की टीम भेजकर सेम्पल लाने और जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए…


मचा बवाल, लगे आरोप

लोकनिर्माण विभाग की टीम दो दिन बाद दोबारा मौके पर सेम्पल लेने पहुंची तो ग्रामीणों ने मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया, वही भीड़ में से कुछ लोगो ने यहाँ से सेम्पल लीजिए वहां से लीजिए कहकर हंगामा किया, तनाव की स्थिति को देख अफसर किसी तरह वहां से सेम्पल लेकर तो आये पर टेस्ट के लिए भेजा या नही आगे क्या हुआ कुछ पता नही चला।
सीजीडीएनए की टीम ने पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता सीएस विंध्यराज से मोबाइल पर सम्पर्क कर मामले का स्टेटस जानने का प्रयास किया परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया।

कौन सुनेगा किसको सुनाए जैसा हाल…

लोक निर्माण विभाक की कर्यप्रणाली का ये हाल है कि जिम्मेदार अफसर कॉल ही रिसीव नही करते। मोबाइल- इंटरनेट का ज़माना है, हर हाथ मे मोबाइल है लोग विभागीय अफसरो को कॉल कर जानकारी देने प्रयास कर रहे पर कोई काल ही रिसीव नही करते ऐसे में यदि जागरूक जनता सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत करे तो कहा और किससे करे ये बड़ा सवाल है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *