ब्रेकिंग

घपाघप चल रहा चाकू, न्यायधानी में डीएसपी के कारोबारी भाई पर तो डोंगरगढ़ में सुशासन तिहार के मंचीय कार्यक्रम के दौरान सरपंच को घोंपा चाकू

Spread the love

0 कानून व्यवस्था और अलर्ट के दावों की खुली पोल

0 राजधानी रायपुर में गृहमंत्री शाह का डेरा, उन्ही के पार्टी के सीनियर लीडर से हो गई लूट

बिलासपुर / इन दिनों छत्तीसगढ़ में घपाघप चाकू चल रहा, बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में जहां डीएसपी के भाई पर चाकू से जानलेवा हमले की खबर है। वही राजनांदगांव के
डोंगरगढ़ जिले में सुशासन तिहार के दौरान सरपंच पर चाकू से हमले से अफ़रा-तफरी मच गई।
शहर के सिरगिट्टी बन्नाक चौक़ के सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया जिससे कारोबारी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक कारोबारी गुड्डू ने अपने संस्थान में कार्यरत एक कर्मचारी को रहने के लिए एक कमरा दिया है जिसमे वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। कर्मचारी अपने दोस्त को कमरे की चाबी दे अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था इसी दौरान उसका दोस्त एक युवती को लेकर कमरे में घुसा मौके पर पहुँचे कारोबारी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ये सब यहाँ नही चलेगा… उस समय तो युवक वहां से चला गया, लेकिन प्रेमिका के सामने डांटने से नाराज युवक कुछ देर बाद फिर अपने साथियों के साथ आया और विवाद करते हुए कारोबारी गुड्डुमिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया। कारोबारी गुड्डू पुलिस विभाग के डीएसपी का भाई बताया जा रहा।
दूसरी वारदात राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर का है, जहा सुशासन तिहार के शिविर के मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक में सरपंच मानिकलाल वर्मा पर पलांदूर के ही 36 वर्षीय जितेन्द्र यादव ने चाकू से हमला कर दिया। सुशासन तिहार के दौरान अफसरो और जनप्रतिनिधियों


की मौजूदगी में हुई चाकूबाजी के इस वारदात से अफ़रा- तफरी मच गई, दहशत और आक्रोश के बीच ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया।
हालांकि डोंगरगढ़ क्षेत्र में सुशासन तिहार के दौरान विवाद और विरोध की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ में पट्टे की मांग को लेकर लोगों ने अधिकारियों को घंटों बंधक बना लिया था, जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग तक की नौबत आ गई थी।
सुशासन तिहार और गृहमंत्री की मौजूदगी में राजधानी में एलर्ट के दावों के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूट की वारदात और बिलासपुर से लेकर डोंगरगढ़ तक चल रहे घपाघप चाकू,,, सुशासन की खोज करने वाले अफसरो व कर्मचारियों को बंधक बनाने और इस तरह लगातार सामने आ रही वारदातों ने कानून व्यवस्था के तमाम दावों की हकीकत को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *