

बिलासपुर/ एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 40 हजार तो सीएसपीडीसीएल कर्मचारी को
10 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले गिरफ्तार किया है।
दो सरकारी कर्मचारियों के एक ही दिन रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाने की खबर से सरकारी विभागों में खलबली मच गई।

पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील में की गई, जहां पटवारी भानु चंद्रा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। शिकायतकर्ता किसान अशोक अग्रवाल ने एसीबी से शिकायत की थी कि जमीन के नक्शे के बटांकन के लिए पटवारी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
दूसरी कार्रवाई CSPDCL के मस्तूरी स्थित कार्यालय में हुई। यहां बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले उसने शिकायतकर्ता से रकम मांगी थी।
एसीबी की दोनों कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ताज्जुब की बात ये है कि एसीबी की लगातार कार्रवाई के बाद भी सरकारी दफ्तरों के बाबू और अफसरो में खौफ नही दिखाई दे रहा या कहे कि इन संदेशो का असर नही दिख रहा।
एसीबी ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार खिलाफ एक्शन जारी रखने और दोषियों को न बख्शने का संकल्प लिया है,



