ब्रेकिंग

न्यायधानी में इच्छाधारी फोरलेन का कमाल कही 2 तो कही 3 लेन दिख रही सड़क, पुराने डिवाइडर पर ग्रील ठोंक रंगाई – पुताई करा दिखाया दानिशमंदी का कमाल…

Spread the love

0 वन टू का फोर नही, थ्री भी हो रहा बावा

031-32 करोड़ की सडक का ये हाल

तोरवा चौक से जगमल चौक तक फोर लेंन

बिलासपुर/ लगभग 31-32 करोड़ का नवनिर्मित और निर्माणाधीन नेहरू चौक- दर्रीघाट इक्चाधारी फोरलेन इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। ये सड़क कही फोर कही थ्री तो कही 2 लेन हो गई है। इतना ही नहीं डिवाइडर के निर्माण में भी पुराने डिवाइडर पर ग्रील गाड़ रंगरोगन कर दानिशमंदी का हुनर भी दिखाया गया है।

जगमल चौक से दयालबंद थ्री लेंन

ये हम नही ये तस्वीरें कह रही है आप खुद देख लीजिए…
यहाँ से तक की सड़क 2 यहां से यहाँ तक कि सड़क 3 और यहाँ की सड़क फोरलेन दिखाई दे रही है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और ठेका फर्म के अफसरों के इस कमाल को सारा शहर देख रहा है। जानकारों का कहना है कि नक्शे और प्लानिंग में जब फोर लेन दर्शाया गया है तो कागज के इस सडक को धरातल पर भी फोरलेन उतारना था। कम से कम उन जगहों पर तो सड़क को चौड़ा करना था जहां स्पेश है।सड़क तो सड़क डिवाइडर में भी झोल किया गया है, सारे शहर ने देखा कि छत्तीसगढ़ भवन और डाकघर के सामने कैसे पुराने जर्जर डिवाइडर के बीच होल करा लोहे का भारीभरकम ग्रील फंसाकर कैसे डिवाइडर को चमाचम नए की तरह रंग रोगन किया गया। शहर में और भी कई जगह पुराने डिवाइडर को इसी फार्मूले से नया बनाने का हुनर भी शहरवासियों ने खुद देखा है।

गांधी चौक से जूना बिलासपुर तक 2 लेन

ये है हालात

ये सड़क तोरवा गुरुनानक चौक से जगमल चौक तक फ़ॉर लेन, जगमल चौक से दयालबंद शीतला मंदिर तक थ्री लेन, शीतला मंदिर से गांधी चौक तक फ़ॉर लेन और गांधी चौक से ज्वाली पुल के आगे जिला पशु चिकित्सालय तक टू लेन दिख रहा जिसे विभागीय अफसर फोर लेन बता रहे।

000

नेहरू चौक से दर्रीघाट तक फोरलेन निर्माण में कही 4 कही 3 कही 2 लेन दिख रहा निर्माण में कौन से तकनीक का इस्तेमाल किया गया ये जानने के लिए CGDNA न्यूज़ ने पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता सीएस विंध्यराज से भेंट करने का प्रयास किया तो हमेशा की तरह दरवाजे पर ताला लटकता दिखा, कॉल किया परन्तु वे न मिले और न ही कॉल रिसीव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *