ब्रेकिंग

बिजलीं बदनाम हुई… शोषल मीडिया में सीएसपीडीसीएल का ऐसा उड़ाया जा रहा मखौल, फिर भी नही बदल रहे हालात, अब रात 12 और तड़के 3 बजे ठप हो जा रही लाइन, भीषण गर्मी से लोगो का हाल- बेहाल

Spread the love

0नींद टूटने के कारण ब्रम्हमुहूर्त में अव्यवस्था को कोस रहे लोग

0 क्या लोड शेडिंग के लिए एक -एक तरफ की बिजलीं की जा रही ठप

बिलासपुर। घेराव पर घेराव और उग्र आंदोलन हुए लेकिन व्यवस्था नही सुधरी। हल्ला मचा तो राजधानी से अफसर समस्या जानने न्यायधानी पहुँचे। विभागीय अफसरों ने स्टाफ की कमी समेत इतनी कमियाँ गिनाई कि ऊर्जा विभाग के सेक्रेटरी को जवाब देते नही बना। मीडिया ने घेरा तो वे गाड़ी में बैठकर निकल लिए। इधर शोषल मीडिया में इसको लेकर सीएसपीडीसीएल की किस तरह खिल्ली उड़ाई जा रही… आप भी देखिये इस चलित कार्टून को।

अफसरों ने खाखा सामने रख दिया कि पहले इतने स्टाफ थे, इनमे से कई रिटायर हो गए कईयो की मौत हो गई पर इनकी जगह नई भर्ती ही नही की गई, इसके अलावा और कईं कमियाँ गिनाई कि अफसरों को लगा कि बुरे फंसे, उन्होंने मातहत अफसरों से हुई चर्चा का बिंदुवार खाखा तैयार कर इसे शासन के समक्ष प्रस्तुत कर उचित कदम उठाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया और मीडिया के सवालों से बचने गाड़ी में बैठकर मंथन सभागृह से रवाना हो गए ।

तमाम नाराजगियो के बावजूद कोई बदलाव नही आया, टाइमिंग जरूर सेट हो गई सुबह दोपहर रात 12 और फिर तड़के 3 बजे बिजलीं ठप्प हो जा रही जिसका असर जनस्वस्थ्य पर पड़ रहा। नींद पूरी न होने के कारण लोगो की तबीयत बिगड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *